शिवरीनारायण में एसडीएम (राजस्व) कार्यालय का नियमित शुभारंभ, सुश्री भावना साहू ने संभाला कार्यभार

विनोद केसरवानी/जिला संवाददाता। बहुप्रतीक्षित इंतजार के बाद शबरी की पावन धरा शिवरीनारायण में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय का नियमित रूप से शुभारंभ हो गया। नवपदस्थ अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भावना साहू ने कार्यालय पहुंचकर विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया और नियमित कामकाज प्रारंभ किया।

कार्यालय आगमन पर अधिवक्ताओं एवं तहसील स्टाफ द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर नवपदस्थ तहसीलदार महेंद्र लहरे एवं नायब तहसीलदार चन्द्र कुमार साहू का भी स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में तहसील अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी सहित गजेन्द्र बंजारे, एम.आर. कश्यप, रामकुमार बर्मन, रामनिवास कश्यप, देव प्रसाद साहू, भुनेश्वर बंजारे, जीवन लाल कश्यप, शिव गोपाल यादव, देव नारायण मांडले, इतवारी यादव, सुभाष मिरी, शिव बंजारे, राकेश साहू, मुख्यालय पटवारी दिलेश्वर प्रसाद कश्यप, रीडर इंदु देवांगन, लतीफ़ निराला, कानूनगो मधुसूदन राठौर, महेंद्र कौशिक, पंकज खूंटले, हेमलता जांगड़े, कोटवार प्रकाश सहीस एवं सिद्धार्थ कश्यप सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

एसडीएम कार्यालय के नियमित संचालन से क्षेत्रवासियों को राजस्व संबंधी कार्यों—जैसे नामांतरण, सीमांकन, प्रमाण पत्र जारी करने और अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं—में अब अधिक सुविधा और त्वरित समाधान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने कार्यालय शुरू होने को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया