संजू पैकरा/बलौदाबाजार
बलौदाबाजार। पुलिस थाना पलारी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने अवैध रूप से संचालित क्लीनिक में गांजा रखे हुए थे, जिसे पुलिस ने रेड के दौरान जब्त किया।
पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में जिले में असामाजिक तत्वों, अवैध महुआ शराब, जुआ-सट्टा एवं मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 01 मार्च 2026 को थाना पलारी की टीम ने ग्राम छेरकाडीह जारा में अवैध रूप से संचालित क्लीनिक को सील करने की कार्रवाई के दौरान घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा।
तलाशी के दौरान आरोपी जयंत कुमार साहू (उम्र 50 वर्ष), निवासी ग्राम छेरकाडीह जारा के पास से एक पुड़िया में पैक 10.08 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस द्वारा मौके पर विधिवत तौल कर मादक पदार्थ को जब्त किया गया।
इस संबंध में थाना पलारी में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 93/2026 के तहत धारा 27 ख एवं 20(बी)(1) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया जारी है। मामले की विवेचना की जा रही है।
