संजू पैकरा/बलौदाबाजार 5 मार्च 2026
रायपुर में 12 मार्च को राज्य महिला आयोग की संभाग स्तरीय महा जन-सुनवाई, बलौदाबाजार के 43 मामले होंगे शामिल
बलौदाबाजार, 5 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा महिलाओं के उत्पीड़न से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए रायपुर संभाग की महा जन-सुनवाई 12 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। यह सुनवाई रायपुर स्थित आयोग कार्यालय में सुबह 10 बजे से शुरू होगी।
सुनवाई राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की अध्यक्षता में होगी, जिसमें आयोग की सदस्य लक्ष्मी वर्मा और सरला कोसरिया भी शामिल रहेंगी।
रायपुर संभाग के विभिन्न जिलों से प्राप्त कुल 290 प्रकरणों को इस महा जन-सुनवाई के लिए निर्धारित किया गया है। इनमें से 43 प्रकरण बलौदाबाजार-भाटापारा जिले से संबंधित हैं, जिन पर आयोग द्वारा सुनवाई कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी
