भाटापारा में बदमाशों का खौफ, चाकू मारकर युवक की हत्या

संजू पैकरा/बलौदाबाजार 6 मार्च 2026

भाटापारा में देर रात चाकूबाजी, एक युवक की हत्या

भाटापारा। शहर में गुरुवार देर रात चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने कुछ युवकों ने पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक को रोककर उस पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान गणेश झंझोटे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी मनोज ध्रुव और उसके अन्य साथियों ने रास्ता रोककर विवाद के बाद वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है