अयोध्या में अमिताभ बच्चन का बड़ा निवेश: 2.67 एकड़ जमीन 35 करोड़ में खरीदी,

बॉलीवुड के महानायक Amitabh Bachchan ने एक बार फिर Ayodhya में बड़ा निवेश किया है। उन्होंने हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा (HoABL) से 2.67 एकड़ जमीन करीब 35 करोड़ रुपये में खरीदी है। अयोध्या में यह उनका तीसरा बड़ा निवेश माना जा रहा है, जो राम नगरी के तेजी से बढ़ते रियल एस्टेट और विकास पर उनके भरोसे को दर्शाता है।

बताया जा रहा है कि इस डील को एबी कॉर्प लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश यादव ने फाइनल किया है। यह जमीन HoABL के 75 एकड़ के लग्जरी प्रोजेक्ट ‘द सरयू’ के पास स्थित है, जिसे अयोध्या के प्रमुख हाई-एंड रियल एस्टेट प्रोजेक्ट के रूप में विकसित किया जा रहा है।

पहले भी कर चुके हैं कई निवेश

Amitabh Bachchan इससे पहले भी अयोध्या में कई संपत्तियां खरीद चुके हैं।

  • मई 2025: करीब 25,000 वर्ग फुट का प्लॉट लगभग 40 करोड़ रुपये में

  • जनवरी 2024: 10,000 वर्ग फुट जमीन 14.5 करोड़ रुपये में

  • 5,372 वर्ग फुट का प्लॉट करीब 4.54 करोड़ रुपये में

इस तरह अयोध्या में यह उनका चौथा बड़ा निवेश बताया जा रहा है।

राम मंदिर के बाद बढ़ी जमीन की कीमत

House of Abhinandan Lodha के चेयरमैन Abhinandan Lodha के मुताबिक, अयोध्या में निवेश आस्था और विरासत दोनों का प्रतीक है।
Ram Mandir Ayodhya के निर्माण के बाद यहां जमीन की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार 2020 के बाद से जमीन की कीमतें लगभग चार गुना तक बढ़ चुकी हैं और हर साल करीब 19% की दर से वृद्धि हो रही है।

अलीबाग में भी खरीदी जमीन

अमिताभ बच्चन ने हाल ही में Alibaug में HoABL के ‘Sol de Alibaug’ प्रोजेक्ट में भी 10,000 वर्ग फुट का प्लॉट लगभग 10 करोड़ रुपये में खरीदा है।

रियल एस्टेट में मजबूत पोर्टफोलियो

Amitabh Bachchan का रियल एस्टेट पोर्टफोलियो हमेशा चर्चा में रहता है। Mumbai में उनका मशहूर बंगला ‘जलसा’ और ‘प्रतीक्षा’ पहले से ही प्रसिद्ध हैं।

अयोध्या में किया गया यह निवेश सिर्फ आर्थिक नहीं बल्कि आस्था से भी जुड़ा माना जा रहा है। बिग बी खुद को भगवान राम का भक्त बताते हैं और राम नगरी से उनका भावनात्मक जुड़ाव भी माना जाता है।

अयोध्या बन रहा लग्जरी रियल एस्टेट हब

अमिताभ बच्चन का यह 35 करोड़ रुपये का निवेश अयोध्या को धार्मिक पर्यटन और लक्जरी रियल एस्टेट हब बनाने की दिशा में बड़ा संकेत माना जा रहा है। तेजी से विकसित हो रहा इंफ्रास्ट्रक्चर, सरकारी निवेश और पर्यटन बढ़ने से राम नगरी निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनती जा रही है।