राष्ट्रीय भाषण प्रतियोगिता में रायपुर विश्वविद्यालय के छात्र ने जीता पहला स्थान

रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के छात्र सोमेश्वर प्रसाद गंजीर ने राष्ट्रीय स्तर की भाषण (हिंदी) प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है।

यह प्रतियोगिता भारतीय विश्वविद्यालय संघ, नई दिल्ली के तत्वावधान में Sathyabama Institute of Science and Technology, चेन्नई (तमिलनाडु) में 10 से 14 मार्च 2026 तक आयोजित 39वें नेशनल यूथ फेस्टिव (UNIFEST) के दौरान आयोजित की गई थी।

प्रतियोगिता में देशभर के विश्वविद्यालयों के प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इस दौरान सोमेश्वर प्रसाद गंजीर ने “नशा मुक्त भारत : युवाओं की पहल” विषय पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर नेशनल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. राजीव चौधरी ने टीम मैनेजर दानेश (सहायक प्राध्यापक) और छात्र सोमेश्वर प्रसाद गंजीर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने कहा कि छात्रों की ऐसी उपलब्धियां विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय हैं और अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।