संजू पैकरा/ बलौदाबाजार 14 मार्च 2026

बलौदाबाजार। जिला पुलिस बल में कार्यरत दो सहायक उप निरीक्षकों को पदोन्नति का अनोखा उपहार मिला है। सहायक उप निरीक्षक अश्वनी कुमार पड़वार और नेहरू राम साहू को पदोन्नत कर उप निरीक्षक (SI) बनाया गया।

शनिवार को पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने दोनों अधिकारियों के कंधों पर दो स्टार लगाकर उन्हें उप निरीक्षक बनने की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर दोनों अधिकारियों के परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे और पदोन्नति के इस खास पल के सहभागी बने।

बताया गया कि पदोन्नत हुए उप निरीक्षक अश्वनी कुमार पड़वार वर्तमान में चौकी प्रभारी बया के रूप में पदस्थ हैं, जबकि उप निरीक्षक नेहरू राम साहू थाना भाटापारा शहर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

पदोन्नति कार्यक्रम के दौरान उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय राजेश श्रीवास्तव, उप पुलिस अधीक्षक यातायात संजय साहू, स्टेनो मनीष चौबे, रीडर-1 मनीष वर्मा सहित पुलिस कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।