ग्राम छांछी में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जोरदार स्वागत, युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

संजू पैकरा/बलौदाबाजार 15 मार्च 2026

कसडोल के ग्राम छांछी में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत, सैकड़ों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद

बलौदाबाजार/कसडोल, 15 मार्च 2026। कसडोल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छांछी में आज छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कसडोल विधायक संदीप साहू तथा युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भागवत थवाईत ने किया।

इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने फूल-मालाओं और नारों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला।

नेताओं ने कहा कि क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने तथा युवाओं को कांग्रेस की नीतियों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की और संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामवासी उपस्थित रहे।