बरदा गांव में युवती ने की आत्महत्या, FSL टीम ने किया घटनास्थल निरीक्षण

संजू पैकरा/बलौदाबाजार 15 मार्च 2026

ग्राम बरदा में युवती ने पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

लवन थाना क्षेत्र के ग्राम बरदा में एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतिका भगवती बंजारे (19 वर्ष) पिता शोभा राम ने अपने घर के पीछे स्थित खार में एक पेड़ पर रस्सी बांधकर फांसी लगा ली।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम की उपस्थिति में घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामले की विवेचना की जा रही है।