समाधान सेल की सूचना बनी असरदार, पलारी पुलिस ने पकड़े सट्टा लिखने वाले

संजू पैकरा/बलौदाबाजार 15 मार्च 2026

समाधान सेल की सूचना पर पलारी पुलिस की कार्रवाई, सट्टा लिखते 2 सटोरिये गिरफ्तार

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के थाना पलारी पुलिस ने समाधान सेल में प्राप्त सूचना के आधार पर सट्टा-पट्टी लिखने वाले दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से नगद ₹8390, सट्टा-पट्टी और पेन जब्त किया गया है।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में जिले में आमजनों की शिकायतों और समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए “समाधान सेल” हेल्पलाइन शुरू की गई है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से मिलने वाली सूचनाओं पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

इसी क्रम में 14 मार्च 2026 को समाधान सेल में मिली सूचना के आधार पर थाना पलारी की पुलिस टीम ने ग्राम अमेरा बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर सट्टा-पट्टी लिखते हुए दो सटोरियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में सट्टा लेने वाला खाईवाल लेखराम साहू भी शामिल है।

पुलिस ने आरोपियों से ₹8390 नगद, सट्टा-पट्टी और पेन जब्त किया है। दोनों के खिलाफ थाना पलारी में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 06(क) के तहत अपराध क्रमांक 125/2026 दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में बलदेव ध्रुव (60 वर्ष) और लेखराम साहू (50 वर्ष) निवासी ग्राम अमेरा थाना पलारी शामिल हैं।पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की शिकायत, सूचना या आपराधिक गतिविधि की जानकारी समाधान सेल के हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से दें।