संजू पैकरा/बलौदाबाजार 17 मार्च 2026
हथबंद शराब दुकान के गार्ड से मारपीट, 3 आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार, 17 मार्च 2026। थाना हथबंद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हथबंद स्थित शराब दुकान में ड्यूटी कर रहे गार्ड से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी हरीश वैष्णव, निवासी ग्राम तरपोंगा, जो हथबंद शराब दुकान में गार्ड के रूप में कार्यरत है, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 11 मार्च 2026 की रात करीब 10 बजे काउंटर बंद होने के बाद वह अपने गार्ड रूम में साथियों के साथ भोजन कर रहा था। इसी दौरान तीन आरोपी बुलेट मोटरसाइकिल से वहां पहुंचे और जबरन दरवाजा खोलकर कमरे में घुस गए। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और गार्ड के साथ मारपीट की।
रिपोर्ट के आधार पर थाना हथबंद में अपराध क्रमांक 64/2026 के तहत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में थाना हथबंद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उन्होंने अपराध करना स्वीकार किया।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को 16 मार्च 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
गिरफ्तार आरोपी:
1. चिंताराम उर्फ मनीराम अनंत (25 वर्ष), निवासी ग्राम हथबंद
2. शिवकुमार तुरकाने (22 वर्ष), निवासी ग्राम हथबंद
3. डागेश्वर अनंत (24 वर्ष), निवासी ग्राम हथबंद
पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच जारी है।
