संजू पैकरा/बलौदा बाजार 17 मार्च 2026
🏆 कटगी की छात्रा का नवोदय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर 🏆
बलौदाबाजार। शिक्षा के क्षेत्र में एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। श्री बालाजी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, कटगी की मेधावी छात्रा कुमारी कल्याणी देवांगन (कक्षा 5) का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय, बलौदा बाजार में हुआ है।
कल्याणी की इस सफलता से उनके परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट प्रतिभा का परिणाम है। उन्होंने न केवल अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है, बल्कि विद्यालय और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया है।
विद्यालय परिवार ने इस उल्लेखनीय सफलता पर छात्रा को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। शिक्षकों ने विश्वास जताया कि कल्याणी आगे भी इसी तरह सफलता के नए आयाम स्थापित कर विद्यालय का नाम रोशन करती रहेंगी।
