संजू पैकरा/बलौदाबाजार 18 मार्च 2026
KIA सोनेट कार से प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी, एक आरोपी गिरफ्तार

भाटापारा, 17 मार्च 2026। थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को भाटापारा-राजाढार बाईपास तिराहा में घेराबंदी कर पकड़ा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी राम नारायण वस्त्रकार (42 वर्ष) निवासी ग्राम सिवनी, थाना नैला, जिला जांजगीर-चांपा, लग्जरी KIA सोनेट कार के जरिए प्रतिबंधित कोरेक्स कफ सिरप की तस्करी कर रहा था।
जांच के दौरान आरोपी के पास से ₹11,500 कीमत के 50 नग प्रतिबंधित कोरेक्स सिरप बरामद किए गए। इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल कार (CG10 BU 7388) और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। इस पूरे मामले में पुलिस ने ₹7,16,500 मूल्य का सामान जब्त करने में सफलता हासिल की है।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में की गई। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
