क्या देश में फिर लगेगा “लॉकडाउन”… सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मैसेज क्या है हकीकत….

ई दिल्ली- कोरोना को लेकर कई तरह की फर्जी मैसेज सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही है। इन मैसेज के जरिए कई तरह के दावे भी किए जा रहा है। ऐसा ही एक दावा भारत में लॉकडाउन को लेकर किया जा रहा है।  वायरल हो रहे इस फर्जी खबर में दावा किया जा रहा है कि कोरोना के कारण देश में लॉकडाउन लगेगा और अगले 20 दिनों तक स्कूल/कॉलेज बंद रहेंगे। इतना ही नहीं इस खबर में दावा किया जा रहा है कि कोरोना को देखते हुए सरकार पूरे देश में जल्द ही लॉकडाउन लगाने वाली है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस खबर की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए PIB Fact Check ने इसकी जांच-पड़ताल शुरू कर दी। PIB Fact Check इस खबर को पूरी तरह से फर्जी बताया है।