भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ के जगदलपुर दौरे पर

आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ के जगदलपुर दौरे पर पहुंचेंगे। यहां वे भाजपा कोर कमेटी की बैठक लेंगे। इसके साथ ही लाल बाग मैदान में आयोजित आम सभा को संबोधित करेंगे। जेपी नड्डा के साथ छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, समेत केंद्र से लेकर राज्य के कई दिग्गज नेता भी शामिल होंगे।

निर्धारित समय के अनुसार जेपी नड्डा सुबह करीब 11 बजे जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां सबसे पहले जगदलपुर में स्थित बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर दर्शन करेंगे। जिसके बाद करीब 12 बजे जगदलपुर के भाजपा कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक लेंगे। यह बैठक 1 घंटे तक चलेगी। बैठक के बाद 1 बजकर 50 मिनट पर शहर के लालबाग मैदान पहुंचेंगे और यहां आम सभा को संबोधित करेंगे।