चेट्रीचंड्र (चैतीचांद) महोत्सव के लिए इस दिन रहेगा राज्य के नगर-निगम व नगर पालिका क्षेत्रों में सामान्य अवकाश

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप 23 मार्च 2023 दिन गुरूवार को चेट्रीचंड्र (चैतीचांद) महोत्सव के लिए राज्य के नगर-निगम व नगर पालिका क्षेत्रों में सामान्य अवकाश रहेगा।

सामान्य प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ शासन ने जारी की सामान्य अवकाश की अधिसूचना।

राज्य में सभी बैंक एवं अन्य शासकीय वित्तीय संस्थाएं, कोषालय, उप कोषालय, सहकारी बैंक आदि खुले रहेंगे।

नया रायपुर स्थित सभी शासकीय कार्यालय खुले रहेंगे। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में भी सभी शासकीय कार्यालय खुले रहेंगे।