BSNL के इस प्लान में, तीन रुपये से भी कम में 2 जीबी नेट और फ्री कॉलिंग का फायदा

अगर आप बीएसएनएल के प्रीपेड ग्राहक हैं और कम खर्चे में लंबी वैलिडिटी वाला प्लान की तलाश में हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। बीएसएनएल अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए कम खर्चे में ज्यादा दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान ऑफर करता है। दरअसल हम यहां कंपनी के 197 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान की बात कर रहे हैं।

बीएसएनएल का यह रिचार्ज प्लान 2 महीने से भी ज्यादा की वैलिडिटी के साथ आता है। कंपनी अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए इस रिचार्ज प्लान को 70 दिनों की वैलिडिटी के साथ पेश करती है। अच्छी बात ये है कि यूजर्स को इस रिचार्ज प्लान में फ्री कॉलिंग के अलावा, अनलिमिटेड नेट और एसएमएस का फायदा मिलता है।

इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को रोजाना 3 रुपये से भी कम के खर्च में 2जीबी नेट, फ्री कॉलिंग और 100 एसएमएस का फायदा मिलता है। दूसरी कंपनियों के प्लान को देखें तो एक दिन के इंटरनेट के लिए कम से कम 19 रुपये का प्लान लेना पड़ता है। ऐसे में बीएसएनएल अपने यूजर्स के लिए बहुत कम खर्च में 2 जीबी नेट का फायदा दे रहा है। यूजर्स को इस रिचार्ज पैक में zing का एक्सेस भी ऑफर किया जा रहा है।