पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी, एएसआई , प्रधान आरक्षक समेत आरक्षक है शामिल

बलौदाबाजार- जिले के एसएसपी दीपक कुमार झा ने पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी किया है जिसमें एक सहायक उपनिरीक्षक के साथ 14 प्रधान आरक्षकों और 27 आरक्षकों का तबादला किया गया है। कानून-व्यवस्था में कसावट के लिये पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से यह तबादला किया गया है।