BIG ब्रेकिंग- 11 जवान शहीद, नक्सलियों की सूचना पर सर्चिंग में निकले थे जवान

रायपुर- छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा में डीआरजी के 11 जवान शहीद हो गए हैं। नक्सलियों की सूचना पर डीआरजी की टीम सर्चिंग में निकली थी, तभी नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया। इसमें डीआरजी के दस जवान और एक ड्राइवर शहीद हो गए।