CSK VS KKR- सीएसके ने 7 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर बनाए 40 रन

आइपीएल के 15वें सीजन का पहला मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और पिछले साल की उप-विजेता टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने 7 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 40 रन बना लिए हैं।