माही है तो मुमकिन है… 15 रनों से चेन्नई ने जीता मैच

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 10वीं बार फाइनल में पहुंच गई है. एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई ने क्वालिफायर-1 में मौजूदा विजेता गुजरात टाइटंस को 15 रनों से हरा दिया. चेन्नई ने ऋतुराज गायकवाड़ के 60 रनों की पारी के दम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 172 रन बनाए थे गुजरात के मजबूत बल्लेबाजी क्रम को देखते हुए ये लक्ष्य कम लग रहा था लेकिन चेन्नई की शानदार गेंदबाजी के सामने ये टीम 157 रन ही बना सकी