आईपीएल फाइनल मैच से पहले ही CSK के इस खिलाड़ी ने लिया संन्यास

चेन्नई सुपर किंग्स के प्रमुख बल्लेबाज अंबाती रायडू ने आईपीएल 2023 के फाइनल मैच से पहले आईपीएल से संन्यास का एलान कर दिया है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ अंबाती रायुडू अपने आईपीएल करियर का आखिरी मैच खेलेंगे। हर खिलाड़ी की तरह ही रायुडू ने भी अपनी जिंदगी में कई मुश्किलों का सामना किया है।

बता दें कि रायुडू ने आईपीएल में डेब्यू चेन्नऊ सुपर किंग्स की तरफ से साल 2010 में किया था। उन्होंने सीएसके को कई बार अकेले दम पर मैच जिताने में अहम योगदान दिया।