CG ब्रेकिंग-  1 दिन के कलेक्टर शैलेंद्र ध्रुव का निधन, सीएम भूपेश बघेल ने पूरा किया था सपना

गरियाबंद-  1 दिन के कलेक्टर शैलेंद्र ध्रुव का निधन हो गया है। राज्य शासन ने 2 साल पहले उन्हें एक दिन का कलेक्टर बनाया था। इतना ही नहीं सीएम भूपेश बघेल ने उन्हें अपने निवास में आमंत्रित कर उनके साथ भोजन भी किया था। शैलेंद्र ध्रुव लाइलाज प्रोजेरिया बीमारी से ग्रसित थे। इस बिमारी के कारण बचपन में ही उनका शरीर बुजुर्गों जैसा हो गया था। इस खबर के बाद परिजनों समेत आस-पास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई है।