नोटिफिकेशन जारी- स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से भर्ती,

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से दिल्ली पुलिस और CAPF (CRPF, CISF, BSF, ITBP, NSG, SSB, AR) में एसआई भर्ती 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। जो उम्मीदवार दिल्ली पुलिस एसआई एवं सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज भर्ती की तैयारी कर रहे हैं वे जल्द ही एसएससी ssc.nic.in की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2023 निर्धारित की गयी है। अभ्यर्थी बिना अंतिम तिथि का इंतजार करते हुए जल्द से जल्द अप्लाई कर सकते हैं।

एसएससी की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर कुल 1876 (संभावित) रिक्त पदों पर भर्ती के भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती में में दिल्ली पुलिस एसआई (पुरुष) के 109 पदों, एसआई (महिला) के 53 पदों पर भर्ती निकाली गयी है। इसके अलावा Sub-Inspector (GD) in CAPFs के पुरुष अभ्यर्थियों को के लिए 1601 पद एवं महिला कैंडिडेट्स के लिए 113 पदों पर भर्ती निकाली गयी है।