केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दूसरा छत्तीसगढ़ दौरा,, जशपुर और जांजगीर में करेंगे जनसभा

रायपुर- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक बार फिर गुरुवार को रायपुर पहुंच रहे हैं। करीब 5 दिन बाद शाह का यह दूसरा दौरा होगा। इस बार वे जशपुर और जांजगीर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले उन्होंने रायपुर में भाजपा का घोषणापत्र जारी करने के साथ ही कवर्धा के पंडरिया में सभा को संबोधित किया था। तय कार्यक्रम के अनुसार, शाह सुबह करीब 11.30 बजे हेलीकॉप्टर से रायगढ़ पहुंचेंगे। दौरे के दौरान शाह जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, रायगढ़ और चंद्रपुर विधानसभा में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएंगे। रायगढ़ विधानसभा हाईप्रोफाइल सीट बन गई है। यहां से भाजपा के टिकट पर रिटायर्ड IAS ओपी चौधरी मैदान में हैं। अमित शाह जशपुर विधानसभा के बागीचा में दोपहर 12.15 बजे सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वहां शाह रथ में सवार होकर रोड शो के लिए निकलेंगे। इस दौरान दोपहर 1.10 बजे महादेव दाद, पत्थलगांव के कासाबेल में सभा करेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर से कुनकुरी पहुंचेंगे और कंडोरा में सभा करेंगे।