राजधानी रायपुर में IAS अफसर के बंगले के बाहर लगी आग, आखिर कैसे हुई इतनी बड़ी घटना

राजधानी रायपुर के गंज थाना इलाके की ऑफिसर्स कालोनी में बड़ी घटना सामने आई है। यहाँ एक आईएएस अफसर के आवास के बाहर आगजनी की घटना से हड़कंप मच गया है। इस घटना में दो कार और एसी समेत लाखों रुपये की कीमत का सामान जलकर ख़ाक हो गया है। पुलिस और दमकल मौके पर मौजूद हैं।मिली जानकारी के मुताबिक ऑफिसर्स कालोनी में निवासरत सुधाकर खलखो फिलहाल तेलंगाना में हैं। वो वहां प्रेक्षक के तौर पर भेजे गए है। उनकी ईवी टाटा नेक्सन बंगले के बाहर चार्जिंग पर लगी हुई थी। इसी दौरान कार में जोरदार ब्लॉस्ट हुआ। इस विस्फोट के बाद आसपास के सामानों में आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग के चपेट में टाटा नेक्सॉन, एक इन्नोवा कार, दो चार पहिया और घर में लगा एसी जलकर ख़ाक हो गया है।