ICC ने सोमवार शाम को अंडर-19 वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी किया. इस बार वर्ल्ड कप में चार ग्रुप बनाए गए हैं. चारों ग्रुप में चार-चार टीमें रखी गई हैं. हर टीम अपने ग्रुप की बाकी तीन टीमों से एक-एक मैच खेलेगी. चारों ग्रुप में टॉप-3 पर रहने वाली टीमें अगले राउंड में पहुंचेगी. यानी दूसरे राउंड में कुल 12 टीमें होंगी. यहां हर टीम दूसरे ग्रुप की दो टीमों के साथ एक-एक मैच खेलेगी. यानी इस राउंड में हर टीम के हिस्से दो-दो मैच आएंगे. इसके बाद टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगी. सेमीफाइनल और फाइनल के लिए रिजर्व डे भी रखा गया है.
यह टूर्नामेंट 19 जनवरी से शुरू हो रहा है. फाइनल मुकाबला 11 फरवरी को खेला जाना है. इस दौरान कुल 41 मुकाबले खेले जाएंगे. भारतीय टीम यहां 20 जनवरी से अपना अभियान शुरू करेगी.

