कोंडागांव- मंगलवार तड़के करीब साढ़े 3-4 बजे चलती बस में आग लग गई। कुछ यात्री जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे, जिससे उन्हें चोट लगी है। घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। यात्री बस जगदलपुर से रायपुर जा रही थी। बस में करीब 60 यात्री सवार थे। मामला केशकाल थाना क्षेत्र का है, जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर से रायपुर के लिए निकली महेंद्रा ट्रैवल्स की बस केशकाल नेशनल हाईवे-30 पर पहुंची, तभी उसमें अचानक आग लग गई। सभी यात्री जल्दी से बस से बाहर निकले, लेकिन इनमें से कुछ लोग खिड़की से कूदकर घायल हो गए हैं। इन्हें केशकाल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
