सीएम ने लिया बड़ा फैसला, स्वामी आत्मानंद स्कूल में बढ़ाई गई सीटों की संख्या….

रायपुर 14/04/2022- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा फैसला लेते हुए निर्देश दिए हैं कि अब स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 40 के बजाए 50 बच्चों को प्रवेश मिलेगा।बता दें कि सीएम ने लोगों की मांग और उत्साह को देखते हुए यह निर्णय लिया है। जिसके बाद पालकों में उत्साह दिखाई दे रहा हैं।

मुख्यमंत्री ने स्कूल शिक्षा के प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला को किया निर्देशित किया है। और गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।