बड़ी खबर- कलश के जल से भगवान राम का होगा स्नान

प्रभु श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठान के कार्यक्रम में अब बस एक दिन का समय रह गया है. इससे पहले राम मंदिर में विशेष अनुष्ठान जारी है. इसी कड़ी में रविवार को 114 कलशों के जल से भगवान राम की प्रतिम को स्नान कराया जाएगा.
आज रामलला के मंडप की भी पूजा होगी. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने ट्वीट कर कहा, ‘कल रविवार को स्थापित देवताओं का दैनिक पूजन, हवन, पारायण, आदि कार्य, प्रातः मध्वाधिवास, मूर्ति का 114 कलशों के विविध औषधीयुक्त जल से स्नपन, महापूजा, उत्सवमूर्ति की प्रासाद‌ परिक्रमा, शय्याधिवास, तत्लन्यास, महान्यास आदिन्यास, शान्तिक-पौष्टिक – अघोर होम, व्याहति होम, रात्रि जागरण, सायं पूजन एवं आरती होगी.