राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 8 फरवरी से छत्तीसगढ़ में

रायपुर- छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 8 फरवरी से प्रवेश करेगी। रायगढ़ में दो दिनों तक यात्रा को विराम दिया जाएगा। 11 फरवरी से फिर यात्रा यहीं से शुरू होगी जो कि 14 फरवरी तक छत्तीसगढ़ में रहेगी। यहां पर अलग-अलग जिलों में करीब 500 किलोमीटर का सफर तय किया जाएगा। इसी बीच 9 और 10 फरवरी को राहुल गांधी दिल्ली दौरे पर रहेंगे। दिल्ली में राहुल कुछ पॉलिटिकल बैठकों में शामिल होंगे। फिर 11 फरवरी को राहुल के रायगढ़ लौटने के बाद यात्रा सरगुजा तक जाएगी। फिलहाल न्याय यात्रा झारखंड में है जो कि ओडिशा होते हुए रायगढ़ पहुंचेगी।