VIDEO- जिम में वर्कआउट करते समय महिला की मौत..

नई दिल्ली- दुनिया में हर एक शख्स की ख्वाहिश होती है कि वो एकदम फिट रहे। इसलिए लोग जिम में घंटों मेहनत करते हैं। लेकिन हाल ही में वर्कआउट करने के चक्कर में एक महिला के साथ ऐसा हादसा घटा, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

ये वाकया मैक्सिको का बता जा रहा है। जहां जिम में एक महिला वर्कआउट के दौरान 180 किलोग्राम वजन उठाने का प्रयास किया, तो वह उसके नीचे दब गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। महिला अपनी बेटी के साथ फिटनेस सेंटर पहुंची थी। महिला की उम्र 30 से 40 साल के बीच थी। ये घटना 21 फरवरी को हुई थी।