news portal
छत्तीसगढ़ में आज बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई. सभी तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गए थे, वहां से लौटते वक्त पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई. वहीं 7 मजदूर घायल हैं. यह घटना कुकदूर थाना के बाहपाली की है.