बीसीसीआई की सचिव पद से जय शाह की हो सकती है विदाई, आखिर कितनी सच्चाई है इस खबर में ….

बीसीसीआई की सचिव पद से जय शाह की विदाई हो सकती है। दरअसल, इस साल के नवंबर महीने में होने वाले आईसीसी प्रेसिडेंट पद के चुनाव में भाग लेने के लिए जय शाह बीसीसीआई सचिव पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) के सचिव जय शाह का पूरा नाम जय अमितभाई शाह है। वे भारतीय गृह मंत्री अमित शाह के पुत्र हैं। जय शाह को 2019 में बीसीसीआई के सचिव पद पर नियुक्त किया गया था। इनकी पत्‍नी रुशिता पटेल क‍िसी बॉलीवुड अभ‍िनेत्री से कम खूबसूरत नहीं है। वहीं, मां सोनल शाह गृहणी हैं। जय शाह की संपत्ति की सही जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है। हालांकि, उनके पिता अमित शाह के राजनीतिक और व्यावसायिक परिवार से होने के कारण उनका संपन्न परिवार होना स्वाभाविक है।