बघेल बहुत बने हे, आज तुरन्त मोर काम हो गे….मुख्यमंत्री ने फ़ौरन बनवाया राशनकार्ड तो भावुक होकर बोली

बलरामपुर 05/05/2022 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आज डौरा में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में पहुंचे जहां उन्हें एक बुजुर्ग का आशीर्वाद मिला। यहां लम्बे समय से राशनकार्ड के लिए भटक रही 67 वर्षीय बुजुर्ग महिला कबिलासो उस वक्त भावुक हो गईं जब उनकी मांग पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभी इसी वक्त बुजुर्ग महिला का राशन कार्ड बनाकर दीजिये ।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर आधे घँटे के भीतर ही महिला का राशनकार्ड बन गया । मुख्यमंत्री ने राशनकार्ड देते हुए बुजुर्ग महिला से पूछा अब तो खुश हो दाई ।

मुख्यमंत्री के इतना कहते ही कबिलासो भावुक हो उठी और उनके दोनों हाथ आशीर्वाद देने के लिए मुख्यमंत्री के सर पर रख दिये । मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता देखते ही चौपाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठी । यहां पहुंचकर उन्होंने जनता की मांग पर ग्राम डौरा में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने के भी घोषणा की। आपको बता दें प्रदेश में लगातार स्वामी आत्मानंद स्कूल की मांग बढ़ती जा रही है।