सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

रायपुर, 17 अक्टूबर 2024

सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक 22 अक्टूबर को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में सवेरे 11 बजे से जिला जशपुर के मयाली नेचर कैम्प में आयोजित की गई है। गौरतलब है कि पहले यह बैठक 21 अक्टूबर को आयोजित होनी थी।