छत्तीसगढ़ बीजेपी के नए अध्यक्ष किरण सिंहदेव होंगे। उन्हें दूसरी बार यह जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने शुक्रवार को इसका ऐलान दिया। गुरुवार रात पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की गई थी। इसके लिए चुनाव अधिकारी बनाए गए खूबचंद पारख ने बताया कि 3 सेट में नामांकन आए हैं। तीनों में किरणदेव सिंह का ही नाम था।