कलेक्टर दीपक सोनी पहुंचे गिरौदपुरी मेला स्थल, ग्राउंड में पहुंचकर अधिकारियों को दिए निर्देश,, पेयजल, बिजली, सफाई, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की

योगेश यादव/ बलौदाबाजार- आगामी गिरौदपुरी मेले की तैयारियों को लेकर कलेक्टर दीपक सोनी ने सोमवार को गिरौदपुरी धाम पहुंचकर ग्राउंड में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मेला स्थल का दौरा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। गौरतलब है कि गिरौदपुरी मेला हर साल हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र होता है, जहां बाबा गुरु घासीदास जी की जन्मस्थली पर देशभर से लोग दर्शन करने आते हैं।

कलेक्टर दीपक सोनी ने पेयजल, बिजली, सफाई, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही उन्होंने मेला परिसर में साफ-सफाई और स्वास्थ्य सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम रामरतन दुबे, तहसीलदार समेत अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को तय समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए और मेले को सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आपसी समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।