CG बजट – पेट्रोल के दाम को राज्य सरकार ने किया कम, कृषक उन्नति योजना को मिले 10 हजार करोड़ रुपए का बजट

कृषि के लिए बजटः कृषक उन्नति योजना को मिले 10 हजार करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया. भूमि हीन 5 लाख किसानों के लिए बजट में 600 करोड़ मिले. 3500 करोड़ कृषि पंप योजना को मिले. फसल बीमा योजना के लिए 750 करोड़ रुपए मिले. दलहन और तिलहन फसलों को खरीदा जायेगा. इसके लिए 80 करोड़ रुपए के बजट की घोषणा की गई. नैनो यूरिया को प्रोत्साहित किया जाएगा. किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस किया जाएगा.

पेट्रोल की कीमत में राज्य सरकार की तरफ से एक रूपये की कमी की गई है. इसके साथ ही 1500 करोड़ के बजट से इलाज की सेवा सुदृण की जाएगी. अंबेडकर अस्पताल में हृदय रोग विभाग का विस्तार किया जाएगा. आंबेडकर अस्पताल में आई वी एफ से इलाज को सरकार ने मंजूरी दी. चिकित्सा उपकरणों की खरीदी की जाएगी. मेडिकल कॉलेजों के लिए अतिरिक्त बजट. सरोना रायपुर में 100 बिस्तर का अस्पताल बनेगा. 10 बेड वाले योग और चिकित्सा अस्पताल खुलेंगे. खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला बनाई जाएंगी.