पंजाब के फोकल प्वाइंट फेस-8 स्थित एक धागा मिल में शनिवार की शाम अचानक बॉयलर फट गया। बॉयलर फटने के कारण वहां का लेटर टूटकर नीचे आ गिरा। इस हादसे में मलबे के नीचे करीब छह वर्करों के दबे होने की सूचना है। मौके पर पुलिस अधिकारी, नगर निगम अधिकारी और कैबिनेट मंत्री भी पहुंचे।जानकारी के अनुसार, शनिवार की शाम फोकल पॉइंट फेस-8 स्थित धागा मील के अंदर वर्कर काम कर रहे थे। जहां अचानक बॉयलर फट गया। धमाका इतना जोरदार हुआ कि लेंटर नीचे गिर गया। धमाके की आवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। उस समय काफी वर्कर मलबे के नीचे दबे हुए थे। पहले तो आसपास फैक्ट्री वर्करों ने खुद मलबा हटाकर घायलों को निकालना शुरू किया।