13वी ओपन नेशनल (क्योरूगी एंड पूमसे) ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2022 उज्जैन, मध्य प्रदेश में 13 से 16 मई 2022 तक आयोजित की गई ।

प्रतियोगिता में देश भर के 1200 खिलाड़ियों ने भाग लिया, छत्तीसगढ़ ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने 8 पदक जीतकर राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रदर्शन किया है इस चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की ओर से 4 कोच और 48 खिलाड़ियों ने भाग लेकर छत्तीसगढ़ के लिए जिसमें गोल्ड मेडलिस्ट अंकिता दास साथ ही पूनम, भाविका पांडे, रजत पदक आदित्य राज कौशल, कांस्य पदक रितिका द्विवेदी, अनन्या, चांदनी रजवाड़े, याचना साहू, ने पदों पर अपना कब्जा जमाया टीम का नेतृत्व करते हुए टीम के कोच एनआईएस ललित जोगे साथ ही, साई एनआईएस कोच राकेश कुमार कौशल जी के मार्गदर्शन में मेडल हासिल किए छत्तीसगढ़ के पदाधिकारी कमलेश राजपूत, मनीष तिवारी, राजेश सूर्यवंशी, संतोष निर्मलकर, विवेका सिंह, रोहित पटेल ने हार्दिक शुभकामनाएं व बधाइयां देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है,

अंकिता दास ने ताइक्वांडो मार्शल आर्ट्स अकादमी की तरफ़ से राज्य का नेतृत्व कर गोल्ड मेडल हासिल किया।