आज का राशिफल- जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन और क्या बरतें सावधानी..

मेष राशि- व्यवसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार। प्रेम, संतान बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। कार्यों की विघ्न बाधा खत्म होगी। स्वास्थ्य थोड़ा सुधार की तरफ। प्रेम, संतान भी मध्यम। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- परेशानियों का समय है। कोई रिस्क मत लीजिएगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान भी मध्यम रहेगा। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। नीली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि- भावुक होकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू मैं-मैं से बचें। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। व्यापार अच्छा है। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी का योग बनेगा। भौतिक सुख सुविधा में वृद्धि होगी लेकिन गृह कलह का भी संकेत है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान ठीक-ठाक। व्यापार भी ठीक है। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान अच्छा है, व्यापार अच्छा है। नीली वस्तु का दान करें।

धनु राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू तू मैं मैं से बचें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। धनार्जन होता रहेगा लेकिन निवेश अभी वर्जित रहेगा। जुबान पर काबू रखें। पीली वस्तु पास रखें।

मकर राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। अनाब शनाब खर्च होंगे। स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। नीली वस्तु का दान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *