27 अप्रैल 2025: आज का दिन कई राशियों के लिए सावधानी बरतने का संकेत दे रहा है। स्वास्थ्य से लेकर आर्थिक स्थिति तक, सभी क्षेत्रों में संयम और सतर्कता की आवश्यकता है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए आज का राशिफल:
मेष राशि:
आज आपका मन अवसादग्रस्त रह सकता है। ऊर्जा का स्तर कुछ कमजोर रहेगा, हालांकि प्रेम और संतान पक्ष में स्थिति ठीक रहेगी। व्यापार सामान्य रहेगा। सलाह दी जाती है कि सूर्य को जल अर्पित करें।
वृषभ राशि:
अज्ञात भय और चिंताओं से घिरे रह सकते हैं। खर्च बढ़ेगा और स्वास्थ्य पर भी असर दिख सकता है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। हरी वस्तु अपने पास रखें।
मिथुन राशि:
आय के स्त्रोत मध्यम रहेंगे और यात्रा शुभ फल नहीं देगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार में सामान्य स्थिति बनी रहेगी। हरी वस्तु साथ रखना शुभ रहेगा।
कर्क राशि:
स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है लेकिन प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में राहत रहेगी। व्यापार में भी मध्यम फल की प्राप्ति होगी। लाल वस्तु अपने पास रखें।
सिंह राशि:
भाग्य के भरोसे कोई कार्य न करें। स्वास्थ्य और प्रेम-संतान का पक्ष मजबूत रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। सूर्य को जल अर्पित करने की सलाह दी जाती है।
कन्या राशि:
चोट या दुर्घटना का खतरा है, सतर्क रहें। परिस्थितियां प्रतिकूल रहेंगी। स्वास्थ्य पर खास ध्यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक है। सूर्य को जल अर्पित करें।
तुला राशि:
स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं स्वयं एवं जीवनसाथी दोनों के लिए परेशान कर सकती हैं। नौकरी में रिस्क न लें। तांबे की वस्तु का दान करना लाभकारी रहेगा।
वृश्चिक राशि:
शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। कार्य में बाधाएं आने के बाद भी सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। पीली वस्तु अपने पास रखें।
धनु राशि:
बच्चों की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। प्रेम में विवाद से बचें। मानसिक तनाव बना रह सकता है। व्यापार सामान्य रहेगा। लाल वस्तु साथ रखें।
मकर राशि:
भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी अभी टालना बेहतर होगा। घरेलू सुख में बाधा आ सकती है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा जबकि प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा। काली माता को प्रणाम करते रहें।
कुंभ राशि:
एनर्जी का स्तर थोड़ा कम रहेगा जिससे व्यापार प्रभावित हो सकता है। अपने और अपनों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। हरी वस्तु साथ रखें।
मीन राशि:
निवेश करने से बचें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों में वाणी पर संयम रखें, नहीं तो परिवार में हलचल हो सकती है। सूर्य को जल अर्पित करें।