रायपुर में ड्रिंक एंड ड्राइव पर बड़ी कार्रवाई, 9 वाहन चालकों के खिलाफ केस, लाइसेंस निलंबन की तैयारी

रायपुर, : राजधानी रायपुर में ट्रैफिक पुलिस ने देर रात ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान चलाते हुए 9 शराबी वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। इन सभी पर भारी जुर्माना लगाया गया है और उनके ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किए जाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

तीन प्रमुख क्षेत्रों में चेकिंग अभियान
शहर के श्रीराम मंदिर, फुंडहर और अटल नगर नवा रायपुर क्षेत्रों में विशेष बैरिकेटिंग कर पुलिस ने यह अभियान चलाया। इस दौरान जो वाहन चालक नशे की हालत में पाए गए, उनके खिलाफ मौके पर चालान किया गया।

SSP डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर सख्ती
रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य शहर में सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाना और दुर्घटनाओं पर रोक लगाना है। पुलिस ने कहा कि नशे की हालत में वाहन चलाना न केवल खुद के लिए बल्कि दूसरों की जान के लिए भी खतरनाक है।

बीते तीन माह में 349 से अधिक मामलों में कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, पिछले तीन महीनों में 349 से अधिक शराबी वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई है। इनमें से कई मामलों में वाहन जब्त कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां 10,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही भी की जा रही है।

पकड़े गए वाहन चालकों की सूची:

1. विनय टेम्भरे – CG 04 HB 8802

2. बृजेश कुमार – CG 17 KS 1349

3. श्याम वीर सिंह – CG 10 AD 6690

4. परमानन्द बाग – CG 04 MW 1435

5. विशाल सिंह – CG 04 MB 9777

6. गौरव नियोगी – CG 04 KT 7012

7. विनय साहू – CG 07 BW 1570

8. रवि सोनी – CG 04 NB 1171

9. संदीप बक्सी – CG 04 QC 5003

 

अभियान रहेगा लगातार जारी
ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ यह अभियान नियमित रूप से चलता रहेगा और भविष्य में भी इस तरह की कठोर कार्रवाई की जाएगी।