आज का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है, तो कुछ को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं आज का राशिफल—
मेष राशि के जातकों को भावुकता पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जा रही है। स्वास्थ्य और पारिवारिक स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार संतोषजनक। सूर्य को जल अर्पण करें।
वृषभ राशि के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। गृह कलह से बचें, स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। हालांकि व्यापारिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। काली जी को प्रणाम करें।
मिथुन राशि के लिए आज का दिन व्यापारिक दृष्टिकोण से लाभकारी है। पराक्रम रंग लाएगा। हरी वस्तु अपने पास रखें।
कर्क राशि के जातकों को धन लाभ और पारिवारिक वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा, व्यापार अच्छा रहेगा।
सिंह राशि के लोग आज ओज और तेज से भरपूर रहेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य और व्यापार दोनों अच्छे रहेंगे। सूर्य को जल देना लाभकारी।
कन्या राशि के लिए मन अशांत रह सकता है। सिर दर्द और नेत्र पीड़ा संभव है। व्यापार अच्छा रहेगा। तांबे की वस्तु का दान करें।
तुला राशि को आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। यात्रा और शुभ समाचार की संभावना है। प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा। सूर्य को जल अर्पण करें।
वृश्चिक राशि को कोर्ट-कचहरी में सफलता और व्यावसायिक उपलब्धियां मिलेंगी। पिता का सहयोग मिलेगा। लाल वस्तु साथ रखें।
धनु राशि के लिए भाग्य का साथ रहेगा। रोजगार में सफलता मिलेगी। व्यापार अच्छा, स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि को आज सतर्क रहना होगा। चोट या विवाद की आशंका है। व्यापार मध्यम। काली जी को प्रणाम करें।
कुंभ राशि को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी में मजबूती आएगी। व्यापारिक स्थिति अच्छी है। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि के जातकों को कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन अंततः सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पीली वस्तु पास रखें।