आज का दिन ज्योतिषीय दृष्टिकोण से खास नजर आ रहा है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल और सूर्य-शनि के प्रभाव से कई राशियों की किस्मत में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा:
मेष राशि:
जीवन में नई शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। जीवनसाथी का साथ और करियर में तरक्की आपकी राह आसान करेगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सभी क्षेत्रों में स्थिति अनुकूल है। सूर्य को जल अर्पित करें।
वृषभ राशि:
शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे, लेकिन मानसिक अशांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रह सकता है। प्रेम और संतान का पक्ष मध्यम है, जबकि व्यापार अच्छा रहेगा। मां काली को प्रणाम करें।
मिथुन राशि:
भावनाओं पर नियंत्रण और कलह से बचने की सलाह है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। व्यापार ठीक चल रहा है, लेकिन प्रेम और संतान का पक्ष थोड़ा कमजोर है। हरी वस्तु अपने पास रखें।
कर्क राशि:
स्वास्थ्य में तेजी से सुधार होगा। भूमि-भवन और वाहन की खरीदारी के योग हैं। प्रेम, संतान और व्यापार का पक्ष मजबूत रहेगा। लाल वस्तु अपने पास रखें।
सिंह राशि:
आज पराक्रम सफलता दिलाएगा। करियर और व्यापार में उन्नति होगी। स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन भी संतोषजनक रहेगा। पीली वस्तु साथ रखें।
कन्या राशि:
स्वास्थ्य में सुधार होगा और व्यापार में वृद्धि दिखेगी। निवेश के मामलों में थोड़ा संयम रखें। प्रेम और संतान से सहयोग मिलेगा। सफेद वस्तु पास रखें।
तुला राशि:
आज आप आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सबकुछ अनुकूल रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
वृश्चिक राशि:
चिंताओं में वृद्धि हो सकती है, लेकिन व्यापार और पारिवारिक जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी। खर्च पर नियंत्रण जरूरी है। हरी वस्तु का दान करें।
धनु राशि:
आर्थिक दृष्टि से लाभकारी दिन है। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, लेकिन प्रेम-संतान का पक्ष थोड़ा कमजोर हो सकता है। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि:
कानूनी मामलों में विजय और राजनीतिक लाभ संभव है। व्यावसायिक क्षेत्र में उन्नति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार मजबूत रहेंगे। मां काली को प्रणाम करें।
कुंभ राशि:
जोखिम से उबरकर अब सफलता की राह पर हैं। यात्रा और कार्यों में विघ्न का निवारण होगा। हरी वस्तु साथ रखें।
मीन राशि:
दिन की पहली छमाही चुनौतिपूर्ण हो सकती है। जरूरी कार्य शाम से पहले निपटा लें। प्रेम, संतान और व्यापार का पक्ष मध्यम रहेगा। मां काली को प्रणाम करें।