एसपी विजय अग्रवाल ने किया पुलिसकर्मियों का बड़ा तबादला, 53 जवानों की बदली

दुर्ग 18 मई, जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एसपी विजय अग्रवाल ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। रविवार को जारी तबादला आदेश में कुल 53 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया गया है।

एसपी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस तबादला सूची में 11 सहायक उप निरीक्षक (एएसआई), 9 प्रधान आरक्षक और 33 आरक्षकों के नाम शामिल हैं। सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से उनके नवीन पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।

पुलिस विभाग का मानना है कि इस फेरबदल से जिले में अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था और जनता से संवाद में सुधार आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *