आज का दिन कुछ राशियों के लिए सौभाग्यशाली रहेगा, तो कुछ को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार जानें सभी 12 राशियों का हाल:
मेष राशि:
आज सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा और परिवार व संतान का साथ मिलेगा। व्यापार में भी लाभ के संकेत हैं। हरी वस्तु का दान करें।
वृषभ राशि:
मस्तिष्क में चिंताएं रह सकती हैं लेकिन कोई गंभीर समस्या नहीं दिख रही। सामाजिक प्रतिष्ठा बनी रहेगी। व्यापार अच्छा चलेगा और प्रेम व संतान का साथ मिलेगा। सूर्य को जल अर्पित करें।
मिथुन राशि:
आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने स्रोत से भी धन की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य बेहतर होगा। प्रेम संबंधों और संतान पक्ष से संतुष्टि मिलेगी। हरी वस्तु पास रखें।
कर्क राशि:
राजनीतिक या प्रशासनिक सहयोग प्राप्त होगा। पैतृक संपत्ति में वृद्धि संभव है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। लाल वस्तु अपने पास रखें।
सिंह राशि:
भाग्य आपका पूरा साथ देगा। रोजगार में तरक्की होगी और अटके हुए काम बनेंगे। स्वास्थ्य में सुधार और परिवार से सहयोग मिलेगा। पीली वस्तु पास रखें और मान-सम्मान पर ध्यान दें।
कन्या राशि:
समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। जोखिम न लें। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें और वाहन सावधानी से चलाएं। प्रेम-संतान और व्यापार सामान्य रहेंगे। लाल वस्तु का दान करें।
तुला राशि:
जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा। दिन आनंददायक रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर होगा। प्रेम-संतान का साथ मिलेगा और व्यापार में प्रगति होगी। बजरंगबली को प्रणाम करें।
वृश्चिक राशि:
शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन प्रेम और संतान से संतोष मिलेगा। व्यापारिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। पीली वस्तु साथ रखें।
धनु राशि:
भूमि, भवन और वाहन की खरीद संभव है। हालांकि पारिवारिक कलह से सतर्क रहें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार लाभप्रद रहेगा। लाल वस्तु अपने पास रखें।
मकर राशि:
दिन अनुकूल रहेगा। माता का सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी में निवेश का उत्तम समय है। घरेलू सुख में थोड़ी बाधा आ सकती है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छे रहेंगे। काली जी को प्रणाम करें।
कुंभ राशि:
व्यापार में मजबूती आएगी और परिवार का साथ मिलेगा। पराक्रम रंग लाएगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और प्रेम-संतान का सहयोग मिलेगा। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि:
धन लाभ के संकेत हैं और कुटुंब में वृद्धि संभव है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सभी क्षेत्रों में सुधार होगा। काली जी को प्रणाम करना लाभकारी रहेगा।