पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से हटाए गए कुलसचिव डॉ. गिरीश कांत पांडे, जानें क्या है पूरा मामला…

रायपुर 24/05/2022- राजधानी से इस वक्त कि बड़ी खबर सामने आई है। यहां पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलसचिव को कुर्की घटनाक्रम के बाद हटा दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार किसानों की जमीन अधिग्रहण मामले में जांच के बाद कुलसचिव डॉ. गिरीश कांत पांडे को हटा दिया गया। इससे पहले किसानों को पूरा मुआवजा नहीं देने पर कुलपति और कुलसचिव के सरकारी वाहन भी कुर्क किए गए थे।