छत्तीसगढ़ में कोविड के मामलों में बढ़ोतरी, रायपुर और बिलासपुर में सबसे अधिक प्रभावित

रायपुर, 06 जून- छत्तीसगढ़ में कोविड-19 संक्रमण एक बार फिर चिंता का विषय बनता जा रहा है। बीते 24 घंटे में राज्यभर में कुल 9 नए कोविड मामले दर्ज किए गए हैं, जो हालिया दिनों में एक दिन में मिले मामलों की सबसे अधिक संख्या है।

राजधानी रायपुर में 5 और बिलासपुर में 4 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, प्रदेश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 30 हो गई है। इनमें से 2 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि 28 अभी भी संक्रमित हैं।

इनमें से 27 मरीज होम आइसोलेशन में हैं और एक मरीज का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। जिला वार वितरण की बात करें तो:

रायपुर में 18 सक्रिय मामले

बिलासपुर में 6 सक्रिय मामले

दुर्ग में 3 सक्रिय मामले

बस्तर में 1 सक्रिय मामला

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्कता बरतने और कोविड से जुड़े दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। विशेषज्ञों का मानना है कि नया वैरिएंट इन मामलों में वृद्धि का कारण हो सकता है, हालांकि गंभीर लक्षणों वाले मरीजों की संख्या अभी कम है।